एलिफेंटा की यात्रा
- देवयानी मल्लिक एलिफेंटा मुंबई के प्रवेश द्वार ' गेट वे ऑफ़ इंडिया ' से करीब 12 किलोमीटर दूर अरब सागर में स्थित एक ऐतिहसिक द्वीप है जो अपने कलात्मक गुफाओं व मंदिरों के कारण विश्व प्रसिद्ध है। वर्ष 1987 में इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थलों की सूचि में शामिल किया गया। महानगर के शोरगुल से दूर इस शांत एकांत स्थल का वातावरण शांति प्रदान करता है। एलिफेंटा द्वीप की सदाबहार हरियाली , स्वच्छ पर्यावरण और प्रकृति परिवेश पर्यटकों को बेहद प्रभावित करता है। शायद इसलिए प्राचीनकाल में एलिफेंटा को शुद्धिकरण में सहायक द्वीप कहा जाता था। द्वीप पर दो पहाड़िया है जिन्हे एक संकरी घाटी विभाजित करती है। यहाँ मछुआरों की कई बस्तियां हैं। यहाँ कुल सात गुफाएं है। मुख्या गुफा में 26 स्तम्भ है , पहले समूह में पांच हिन्दू गु